Blogमध्यप्रदेश

विलायतकला में 40 लाख के सामुदायिक भवन का बड़वारा विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह ने किया भूमि पूजन, ग्रामीणों को जल्द मिलेगी सुविधा

जनलोक टाईम्स से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

कटनी/विलायतकला- ग्राम पंचायत विलायतकला में मुख्यमंत्री अधोसंरचना मद से 40 लाख रुपये की लागत से बनने जा रहे सामुदायिक भवन का भूमि पूजन बड़वारा विधायक श्री धीरेन्द्र बहादुर सिंह ने विधिवत पूजन-अर्चन कर किया। सामुदायिक भवन के निर्माण से ग्रामवासियों को सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सार्वजनिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

भूमि पूजन के अवसर पर विधायक श्री धीरेन्द्र बहादुर सिंह ने कहा कि क्षेत्र के गांवों में आवश्यक अधोसंरचना विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ कराया जा रहा है। सामुदायिक भवन के निर्माण से ग्रामीणों को विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों एवं बैठकों के आयोजन के लिए एक सुव्यवस्थित स्थान मिलेगा। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद जल्द ही इसका लाभ क्षेत्र के नागरिकों को मिलने लगेगा।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अजय सोनी, जवाहर मिश्र, गणेशपुरी गोस्वामी, पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने सामुदायिक भवन निर्माण की सौगात मिलने पर विधायक श्री धीरेन्द्र बहादुर सिंह का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button