Blogमध्यप्रदेश
खाद का पर्याप्त भंडार, 17 से जरूरत के मुताबिक वितरण 20 अगस्त से ‘हर किसान-हर घर-हर खेत खाद’ अभियान, रबी के लिए इसी माह से मिलने लगेगी खाद
जनलोक टाईम्स से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

भोपाल- प्रदेश में खाद की कमी नहीं है। सरकार ने किसानों को जरूरत के मुताबिक उर्वरक उपलब्ध कराने की तैयारी पूरी कर ली है। आईएफएमएस पोर्टल और उर्वरक विक्रेताओं के स्टॉक का मिलान किया जा रहा है। इसके चलते 14 अगस्त की शाम 7 बजे से उर्वरक बिक्री अस्थायी रूप से बंद की गई है। 17 अगस्त से किसानों को जितनी खाद की जरूरत होगी, उतनी उपलब्ध कराने का दावा किया गया है।





