प्रशासनमध्यप्रदेश
आंखों में रोशनी नहीं, लेकिन आवाज में है उजाला… मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मिले ‘हनुमान अंश’ के गीत गायक सुनील लोधी, CM ने की प्रतिभा की सराहना, एक लाख की सम्मान निधि और हरसंभव सहयोग का दिलाया भरोसा
जनलोक टाईम्स से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

भोपाल- जन्म से दृष्टिबाधित होने के बावजूद अपनी सुरीली आवाज और अद्भुत प्रतिभा के दम पर पहचान बना रहे सागर जिले के युवा बुंदेली गायक सुनील लोधी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि हुनर के सामने शारीरिक सीमाएं भी छोटी पड़ जाती हैं। गुरुवार को सुनील लोधी ने मुख्यमंत्री निवास समत्व भवन पहुंचकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की।




