मध्यप्रदेश

‘खाकी वर्दी का योद्धा’ में दर्ज हुआ जांबाज आईपीएस विजय रमन का पुलिस सेवा सफर, भोपाल में पुस्तक का विमोचन, डीजीपी कैलाश मकवाणा ने ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और नेतृत्व को बताया प्रेरणास्रोत

जनलोक टाईम्स से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

भोपाल- दुष्यंत कुमार स्मारक पांडुलिपि संग्रहालय, भोपाल में पब्लिक रिलेशन सोसायटी ऑफ इंडिया, मध्यप्रदेश के तत्वावधान में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी स्वर्गीय विजय रमन के जीवन एवं पुलिस सेवा के अनुभवों पर आधारित पुस्तक ‘खाकी वर्दी का योद्धा’ का विमोचन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर डीजीपी कैलाश मकवाणा ने स्वर्गीय विजय रमन को स्मरण करते हुए कहा कि उनका जीवन ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा, स्पष्टवादिता, नेतृत्व क्षमता और टीम के प्रति सम्मान का प्रेरक उदाहरण रहा। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का व्यक्तित्व और कार्यशैली आने वाली पीढ़ी के अधिकारियों को दिशा देती है। विजय रमन भी अनेक पुलिस अधिकारियों के लिए मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत रहे हैं।

Related Articles

Back to top button