मध्यप्रदेशराजनीति

आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को मिली पाठ्यक्रम सामग्री, विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने किया वितरण, विलायतकला के बापू बनवासी सेवा मंडल विद्यालय में बारडोली सोसायटी का आयोजन

जनलोक टाईम्स से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

बड़वारा- प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर सेवा एवं सामाजिक सरोकार की भावना के तहत विलायतकला स्थित बापू बनवासी सेवा मंडल विद्यालय में बारडोली सोसायटी द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं को पाठ्यक्रम से संबंधित पुस्तकें एवं अन्य अध्यापन सामग्री वितरित की गई।

कार्यक्रम में बड़वारा विधायक श्री धीरेंद्र बहादुर सिंह शामिल हुए और विद्यार्थियों को उनकी कक्षा एवं विषय के अनुसार पाठ्यक्रम की पुस्तकें तथा आवश्यक शैक्षणिक सामग्री प्रदान की। सामग्री प्राप्त कर विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी नजर आई।

इस अवसर पर समिति के सदस्यगण, विद्यालय परिवार एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। आयोजन का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराकर उनकी शिक्षा में सहयोग प्रदान करना रहा।

Related Articles

Back to top button