मध्यप्रदेशराजनीति

बहोरीबंद में जला ‘आशीर्वाद का दीया’, विधायक प्रणय प्रभात पाण्डे ने की मोदी के दीर्घायु की कामना

जनलोक टाईम्स से रामेश्वर त्रिपाठी

कटनी/बहोरीबंद- प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर बहोरीबंद स्थित वीरांगना रानी अवंतीबाई बस स्टैंड में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक श्री प्रणय प्रभात पाण्डे ने दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

विधायक पाण्डे ने ईश्वर से प्रधानमंत्री जी को सदैव स्वस्थ एवं ऊर्जावान रखने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री इसी प्रकार निरंतर राष्ट्रसेवा करते हुए देश को विकास और प्रगति की नई ऊंचाइयों तक ले जाते रहें।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने भी प्रधानमंत्री के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

Related Articles

Back to top button