मध्यप्रदेश

बड़वारा सांदीपनि विद्यालय में चित्रकला प्रतियोगिता में दिखी विद्यार्थियों की प्रतिभा, रंगों में दिखा बच्चों का हुनर, विधायक श्री धीरेंद्र बहादुर सिंह ने थपथपाई पीठ, विद्यार्थियों से पढ़ाई का लिया फीडबैक

जनलोक टाईम्स से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

बड़वारा- ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत बड़वारा के शासकीय सांदीपनि विद्यालय में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों की रचनात्मकता रंगों के जरिए कागज पर जीवंत नजर आई। बड़वारा विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह विद्यालय पहुंचे और विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए चित्रों को देखा। उन्होंने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उनका उत्साह बढ़ाया और बेहतर प्रदर्शन के लिए बधाई दी।

विधायक ने विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर पढ़ाई-लिखाई और अध्यापन व्यवस्था की जानकारी भी ली। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ ऐसे रचनात्मक मंच बच्चों की प्रतिभा को पहचान देने और आत्मविश्वास बढ़ाने का काम करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा को निखारने और भविष्य में देश के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चल रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम ने न केवल बच्चों की कलात्मक प्रतिभा को मंच दिया, बल्कि विद्यालय में रचनात्मक और सकारात्मक वातावरण भी बनाया।

Related Articles

Back to top button