Blog

आगामी त्योहारों को लेकर कटनी पुलिस अलर्ट, पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव विश्वकर्मा ने विसर्जन स्थलों का निरीक्षण कर घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था परखी, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात प्रबंधन को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

जनलोक टाईम्स से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

कटनी- आगामी त्योहारों एवं गणेश प्रतिमा विसर्जन को लेकर कटनी पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव विश्वकर्मा ने जिले के प्रमुख नदी, तालाब घाटों और अन्य विसर्जन स्थलों का निरीक्षण कर मौके पर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

एसपी विश्वकर्मा ने गाटर घाट, माई नदी, मोहन घाट, मसुरहा घाट, चाका तालाब, पुरैनी कुण्ड, पीर बाबा, रपटा घाट एवं छपरवाह घाट सहित अन्य विसर्जन स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घाटों पर श्रद्धालुओं की संभावित भीड़, सुरक्षा इंतजाम, प्रकाश व्यवस्था, आवागमन एवं यातायात प्रबंधन सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधिकारियों और जवानों को निर्देश दिए गए कि विसर्जन के दौरान घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहे तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

घाटों पर रहेगी कड़ी निगरानी

पुलिस प्रशासन द्वारा आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए घाटों और प्रमुख मार्गों पर निगरानी बढ़ाई जा रही है। पुलिस ने श्रद्धालुओं से भी निर्धारित एवं सुरक्षित विसर्जन स्थलों का उपयोग करने तथा प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button