‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत बड़वारा में विधायक श्री धीरेंद्र बहादुर सिंह करेंगे पूर्व सैनिकों का सम्मान, शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह रहेंगी मुख्य अतिथि
जनलोक टाईम्स से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

कटनी/बड़वारा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत बड़वारा विधानसभा क्षेत्र में पूर्व सैनिकों के सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम 4 अक्टूबर 2026, रविवार को सुबह 11 बजे ग्राम पंचायत भवन बड़वारा में आयोजित होगा।
विधायक कार्यालय बड़वारा द्वारा जारी सूचना के अनुसार कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारी, वरिष्ठ एवं ज्येष्ठ कार्यकर्ता तथा अन्य आमंत्रितजन शामिल होंगे। समारोह में शहडोल लोकसभा क्षेत्र की सांसद हिमाद्री सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी।
आयोजन का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के भूतपूर्व सैनिकों का सम्मान करना तथा उनके देशसेवा में योगदान को स्मरण करना है। विधायक कार्यालय ने विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से निर्धारित समय पर कार्यक्रम में पहुंचकर आयोजन में सहभागिता करने की अपील की है।





