मध्यप्रदेश

कटनी जिले की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत उमरियापान में 2 अक्टूबर राष्ट्रपिता महात्मा गॉंधी जयंती पर नहीं हुई ग्राम सभा, पंचों को भी नहीं मिली सूचना

जनलोक टाईम्स से सोनू त्रिपाठी की रिपोर्ट

उमरियापान- कटनी जिले की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को ग्राम सभा आयोजित नहीं होने का मामला सामने आया है। खास बात यह है कि पंचायत के कई पंचों को भी ग्राम सभा के आयोजन की कोई सूचना नहीं दी गई।

शासन के निर्देशानुसार गांधी जयंती सहित अनेक आयोजनों पर ग्राम सभाओं के आयोजन और ग्रामीणों की भागीदारी पर जोर दिया जाता है। ऐसे में जिले की सबसे बड़ी पंचायत में ग्राम सभा नहीं होने से पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

बताया जा रहा है कि ग्राम सभा की बैठक के संबंध में पंचों को कोई सूचना नहीं मिली। इससे वे बैठक से अनभिज्ञ रहे। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम सभा पंचायत स्तर पर विकास कार्यों, योजनाओं और स्थानीय समस्याओं पर चर्चा का महत्वपूर्ण मंच है, इसलिए इसका नियमित और नियमानुसार आयोजन होना जरूरी है।

अब सवाल यह है कि जब पंचों को ही ग्राम सभा की जानकारी नहीं दी गई, तो ग्रामीणों की भागीदारी कैसे सुनिश्चित हुई? मामले में पंचायत स्तर पर जिम्मेदार अधिकारियों से स्पष्टीकरण और ग्राम सभा आयोजन संबंधी रिकॉर्ड की जांच की मांग उठ रही है।

Related Articles

Back to top button