मध्यप्रदेश
सिमरिया पंचायत के नवनिर्मित भवन का सांसद हिमाद्री सिंह और विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने किया उद्घाटन, पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
जनलोक टाईम्स से सोनू त्रिपाठी की रिपोर्ट

कटनी/ढीमरखेड़ा- जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के अन्तर्गत ग्राम पंचायत सिमरिया में नवनिर्मित भवन का उद्घाटन शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह एवं बड़वारा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह की उपस्थिति में हुआ। जनपद भवन के लोकार्पण से स्थानीय स्तर पर पंचायत एवं जनपद संबंधी कार्यों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होने की उम्मीद है।
इस अवसर पर सांसद एवं विधायक ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष नरेंद्र त्रिपाठी, मनीष बागरी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजेश चौरसिया, राकेश त्रिपाठी, पूर्व मंडल अध्यक्ष गोविंद प्रताप सिंह सहित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्यजन मौजूद रहे।






