Blog

‘जन विश्वास अभियान’ के तहत स्कूल शिक्षा सचिव डॉ संजय गोयल ने जबलपुर जिले के शहपुरा विकासखंड में शैक्षिक गतिविधियों और निर्माण कार्यों की ली जानकारी

जनलोक टाईम्स से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

विद्यार्थियों से किया आत्मीय संवाद, शैक्षिक गतिविधियों और निर्माण कार्यों की ली जानकारी, जबलपुर- मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. संजय गोयल ने जबलपुर जिले के शहपुरा विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों एवं निर्माण कार्यों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने स्कूलों में संचालित शैक्षिक गतिविधियों, विभागीय योजनाओं और विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति की जानकारी ली।

डॉ. गोयल ने शासकीय हाई स्कूल पावला, हाई स्कूल सुन्द्राडेही तथा हायर सेकेंडरी स्कूल बरमान पहुंचकर विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों से पढ़ाई, रुचियों और भविष्य की योजनाओं के बारे में चर्चा करते हुए शिक्षा से जुड़े विषयों को समझा।

पावला स्कूल की ‘मां की बगिया’ ने खींचा ध्यान

पावला हाई स्कूल में स्कूल परिसर में जैविक पद्धति से तैयार की जा रही ‘मां की बगिया’ का भी सचिव ने अवलोकन किया। यहां उगाई जा रही विभिन्न सब्जियों और अन्य वनस्पतियों की उन्होंने सराहना की तथा विद्यार्थियों को ऐसी गतिविधियों से जोड़ने को उपयोगी पहल बताया।

कैरियर काउंसलिंग पर जोर

निरीक्षण के दौरान डॉ. गोयल ने शिक्षकों से कहा कि विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य निर्माण के लिए नियमित रूप से कैरियर काउंसलिंग की जाए। उन्होंने विद्यार्थियों को उनकी रुचि और क्षमता के अनुरूप विभिन्न करियर विकल्पों की जानकारी देने तथा उन्हें लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया।

Related Articles

Back to top button