प्रशासनमध्यप्रदेश

मां वीरासन देवी के दरबार पहुंचे पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव विश्वकर्मा, पूजा-अर्चना कर नवरात्रि में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

जनलोक टाईम्स से सोनू त्रिपाठी की रिपोर्ट

कटनी- नवरात्रि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुचारु दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनव विश्वकर्मा ने मां वीरासन देवी के दरबार में पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित पुलिस अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा तथा व्यवस्थित दर्शन व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक ने नवरात्रि के दौरान विशेष सतर्कता बरतने, भीड़ प्रबंधन पर ध्यान देने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मां के दर्शन कर सकें।

इसके पश्चात एसपी श्री विश्वकर्मा ने सिलौड़ी पुलिस चौकी का निरीक्षण किया। उन्होंने चौकी की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए पुलिसकर्मियों को सतर्कता, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।

इस दौरान एसडीओपी स्लीमनाबाद श्रीमती आकांक्षा चतुर्वेदी एवं ढीमरखेड़ा थाना प्रभारी महिमा रघुवंशी भी मौजूद रहीं।

Related Articles

Back to top button