प्रशासनमध्यप्रदेश
सीएम डॉ. मोहन यादव ने सरदारपुर में किया नर्मदा-माही लिंक परियोजना का लोकार्पण, धार और झाबुआ के हजारों हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने का लक्ष्य
जनलोक टाईम्स से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

भोपाल/धार- किसानों के लिए सिंचाई सुविधाओं के विस्तार की दिशा में मध्य प्रदेश सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 24 अक्टूबर को धार जिले के सरदारपुर में आयोजित कार्यक्रम में नर्मदा-माही लिंक परियोजना का लोकार्पण किया। इस परियोजना के माध्यम से धार और झाबुआ जिले के कुल 260 गांवों में सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। इससे दोनों जिलों के किसानों को लाभ मिलने के साथ हजारों हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।





