Blogमध्यप्रदेश

धनतेरस पर लुटेरों ने मनाई दिवाली, जबलपुर के सिहोरा में तलवार की नोक पर सराफा व्यापारी से 7 लाख का सोना लूटा, दिनदहाड़े वारदात से बाजार में दहशत

जनलोक टाईम्स से रामेश्वर प्रसाद त्रिपाठी की रिपोर्ट

जबलपुर/सिहोरा- जबलपुर जिले में सराफा कारोबारी लगातार बदमाशों के निशाने पर हैं। 28 अक्टूबर को तीन कारोबारियों से करीब 59 लाख रुपए के आभूषण और नकदी लूटे जाने की वारदात के बाद अब धनतेरस के दिन एक और सराफा व्यापारी को निशाना बनाया गया। शुक्रवार, 6 नवंबर की सुबह सिहोरा में अज्ञात बदमाश तलवार की नोक पर ज्वेलर्स शॉप संचालक से करीब सात लाख रुपए कीमत के सोने के आभूषण लूटकर फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से सराफा बाजार में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, सिहोरा निवासी ज्वेलर्स संचालक विकास सोनी शुक्रवार सुबह अपने बरगी स्थित घर से गौराहा स्थित दुकान जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में सफेद रंग की कार से पहुंचे बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने तलवार दिखाकर उन्हें धमकाया और उनके पास मौजूद सोने के आभूषण लूटकर मौके से फरार हो गए। कारोबारी के मुताबिक लूटे गए सोने की कीमत करीब सात लाख रुपए है।

Related Articles

Back to top button