Blog

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कुंडा(उत्तर प्रदेश) कथा को लेकर राजा भैया का खुला ऐलान, “किसी की मां ने दूध पिलाया है तो कथा रोक कर दिखाना”

जनलोक टाईम्स से रामेश्वर प्रसाद त्रिपाठी की रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश के कुंडा में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलचल तेज हो गई है। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के नेता एवं विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने कथा आयोजन को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कुंडा में 17 से 19 तारीख तक कथा का आयोजन किया जाएगा।

कथा आयोजन को लेकर दिए गए बयान में राजा भैया ने चुनौतीपूर्ण अंदाज में कहा कि यदि किसी में दम है तो वह कथा को रोककर दिखाए। उनके इस बयान के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। कथा आयोजन को लेकर समर्थकों में उत्साह और विरोधियों की संभावित प्रतिक्रिया को लेकर राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा हो रही है।

अब सबकी निगाहें 17 से 19 तारीख के बीच होने वाले इस आयोजन पर टिकी हैं। देखना होगा कि कथा का आयोजन किस माहौल में संपन्न होता है और राजा भैया के बयान पर विरोधी पक्ष की ओर से क्या प्रतिक्रिया सामने आती है।

Related Articles

Back to top button