Blogमध्यप्रदेश
गुम मोबाइल पाकर 86 लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान, जबलपुर पुलिस ने CEIR पोर्टल की मदद से खोजे गुम हुए मोबाइल फोन, पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने मोबाइल धारकों को किए सुपुर्द
जनलोक टाइम्स से रामेश्वर प्रसाद त्रिपाठी की रिपोर्ट

जबलपुर- गुम हुए मोबाइल फोन की तलाश कर उन्हें उनके वास्तविक धारकों तक पहुंचाने के लिए जबलपुर पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी अभियान के तहत जबलपुर पुलिस की साइबर सेल ने CEIR पोर्टल की मदद से 86 गुम मोबाइल फोन सफलतापूर्वक ट्रेस किए हैं। इन मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस अधीक्षक श्री सम्पत उपाध्याय ने मोबाइल धारकों को उनके मोबाइल फोन वापस सौंपे। लंबे समय बाद अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी लौट आई।





