Blog

राष्ट्रीय एकता का संदेश लेकर सड़कों पर दौड़े युवा, कटनी में आयोजित हुई 5 KM ‘रन फॉर यूनिटी’ मैराथन, सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ, विजेताओं को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित

जनलोक टाईम्स से रामेश्वर प्रसाद त्रिपाठी की रिपोर्ट

कटनी- राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में कटनी पुलिस एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 5 किलोमीटर की ‘रन फॉर यूनिटी’ मैराथन का आयोजन किया गया। मैराथन को पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस आयोजन में पुलिस जवानों, खिलाड़ियों, विद्यार्थियों, युवाओं एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने पूरे जोश और उमंग के साथ दौड़ लगाकर राष्ट्रीय एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। मैराथन के विभिन्न वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सहित सभी प्रतिभागियों ने राष्ट्र की एकता एवं अखंडता बनाए रखने, सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने तथा देश की एकजुटता के लिए सदैव समर्पित रहने की शपथ ली।
कार्यक्रम के माध्यम से सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को याद करते हुए युवाओं को एकता, अनुशासन और राष्ट्रीय भावना का संदेश दिया गया।

Related Articles

Back to top button