Blog
पोंडीखुर्द पंचायत में निर्माणाधीन ‘अटल सेवा सदन’ का जनपद पंचायत CEO ने किया औचक निरीक्षण, निर्माण कार्य व योजनाओं की प्रगति को लेकर हितग्राहियों से की चर्चा, पंचायत सचिव मनीष रंजन मिश्रा के कार्यों की ग्रामीणों ने की सराहना
जनलोक टाईम्स से सोनू त्रिपाठी की रिपोर्ट

ढीमरखेडा- जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के.के. पाण्डेय ने ग्राम पंचायत पोंडीखुर्द का औचक निरीक्षण कर नवनिर्माणाधीन ग्राम पंचायत भवन ‘अटल सेवा सदन’ के निर्माण कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और प्रगति का बारीकी से अवलोकन किया। साथ ही निर्माण में पाई गई कमियों एवं आवश्यक सुधारों को लेकर संबंधितों को निर्देशित किया।

निरीक्षण के दौरान सीईओ ने प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य आवास योजनाओं के हितग्राहियों से सीधे संवाद कर आवास निर्माण की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अपूर्ण आवासों को शीघ्र पूरा कराने के लिए हितग्राहियों को प्रेरित किया तथा संबंधित पंचायत अमले को आवास पूर्णता के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।





