Blogप्रशासनमध्यप्रदेशराजनीति

सिलौडी चौकी क्षेत्र में 30-40 अवैध शराब भट्टियों के आरोप, मंडल अध्यक्ष ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की उठाई मांग; विधायक भी पहले एसपी को लिख चुके हैं पत्र

जनलोक टाईम्स से सोनू त्रिपाठी की रिपोर्ट...

कटनी/सिलौडी- कटनी जिले के ढीमरखेड़ा विकासखंड के सिलौडी चौकी क्षेत्र में कथित तौर पर बड़े पैमाने पर अवैध शराब निर्माण और बिक्री का मामला सामने आया है। सिलौडी मंडल अध्यक्ष मनीष सिंह बागरी ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र में संचालित बताई जा रही अवैध शराब भट्टियों की जांच कर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि सिलौडी मंडल क्षेत्र में करीब 35 से 40 अवैध शराब भट्टियां संचालित हो रही हैं। मंडल अध्यक्ष का कहना है कि अवैध शराब की उपलब्धता से क्षेत्र के युवा नशे की गिरफ्त में जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार नशामुक्ति को लेकर अभियान चला रही है, ऐसे में अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई आवश्यक है।

मंडल अध्यक्ष ने कलेक्टर से मांग की है कि क्षेत्र में संचालित कथित अवैध शराब भट्टियों की जांच कराकर उन्हें बंद कराया जाए और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। उनका कहना है कि कार्रवाई होने से क्षेत्र में नशे के बढ़ते प्रभाव पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।

विधायक भी उठा चुके हैं मुद्दा

इससे पहले बड़वारा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने भी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अवैध शराब के कारोबार को लेकर पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की थी। ऐसे में सिलौडी क्षेत्र से सामने आया यह मामला अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई को लेकर प्रशासन और पुलिस की भूमिका पर भी सवाल खड़े करता है।

Related Articles

Back to top button