Blogप्रशासनमध्यप्रदेश
कटनी में कलेक्टर आशीष तिवारी ने बच्चों को दो बूंद पिलाकर किया ‘राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान’ का शुभारम्भ, 1,670 बूथों पर बच्चों को पिलाई गईं पोलियो की खुराक
जनलोक टाईम्स से रामेश्वर प्रसाद त्रिपाठी की रिपोर्ट

कटनी- जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान-2026 का शुभारंभ रविवार को कलेक्टर आशीष तिवारी ने जिला चिकित्सालय के मातृ एवं शिशु परिचर्या भवन में बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाकर किया। इस दौरान उन्होंने जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर की पुत्री देवांशी (4 वर्ष) एवं पुत्र तेजस (2.5 वर्ष) को भी पोलियो की खुराक पिलाई। इसके बाद कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय में जन्मे 50 नवजात शिशुओं को भी पोलियो की दवा पिलाई।

अभियान के शुभारंभ अवसर पर कलेक्टर आशीष तिवारी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले के प्रत्येक पात्र बच्चे तक पोलियो की खुराक पहुंचाना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अभियान के दौरान कोई भी बच्चा पोलियो की दो बूंद दवा पीने से वंचित नहीं रहना चाहिए।
जिले में अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष तक के कुल 1 लाख 73 हजार 153 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए जिलेभर में 1,670 टीकाकरण बूथ बनाए गए हैं। बूथ दिवस पर दवा पीने से छूटे बच्चों को अभियान के दूसरे एवं तीसरे दिन 3,354 टीकाकरण कर्मचारियों की टीमें घर-घर पहुंचकर पोलियो की खुराक पिलाएंगी। अभियान की प्रभावी निगरानी के लिए 162 सुपरवाइजर भी तैनात किए गए हैं।




