Blog

पिंडरई में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा से भक्तिमय हुआ माहौल, कथा श्रवण के लिए उमड़ रहे श्रद्धालु

जनलोक टाईम्स से सोनू त्रिपाठी की रिपोर्ट

ढीमरखेडा विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पिंडरई में इन दिनों भक्ति और आध्यात्म का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। यहां गोस्वामी परिवार के धर्मराज पुरी गोस्वामी द्वारा परमपिता परमेश्वर एवं पूर्वजों के आशीर्वाद से सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन कराया जा रहा है। 18 नवंबर को भव्य कलश शोभायात्रा के साथ धार्मिक आयोजन का शुभारंभ हुआ। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की, जिससे पूरा गांव भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया।

कथा के चौथे दिन भी कथा पंडाल में श्रद्धालुओं की अच्छी खासी भीड़ उमड़ रही है। कथा व्यास श्री हेमंत गिरी गोस्वामी जी द्वारा श्रीमद्भागवत के विभिन्न प्रसंगों का संगीतमय वर्णन किया जा रहा है। कथा के दौरान श्रद्धालु भक्ति भाव से भगवान की लीलाओं का श्रवण कर धर्मलाभ अर्जित कर रहे हैं। भजनों और संगीतमय प्रस्तुतियों से पूरा वातावरण भक्तिरस में डूबा हुआ है।

कथा के माध्यम से धर्म, भक्ति, सदाचार, संस्कार और मानव जीवन में आध्यात्मिक मूल्यों के महत्व का संदेश दिया जा रहा है। आयोजन में क्षेत्र के धर्मप्रेमी नागरिकों की सहभागिता लगातार बनी हुई है।

आयोजक धर्मराज पुरी गोस्वामी ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 18 नवंबर से 24 नवंबर 2026 तक किया जा रहा है। प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक कथा का वाचन होगा। उन्होंने क्षेत्र के समस्त धर्मप्रेमी नागरिकों से सपरिवार कथा स्थल पर पहुंचकर श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने और पुण्यलाभ अर्जित करने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button