Blog
दतिया उपचुनाव में मिली शानदार जीत पर उमरियापान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटकर बनाया जश्न, ब्लॉक कांग्रेस ढीमरखेड़ा के नेतृत्व में मनाया गया विजय उत्सव
जनलोक टाईम्स से सोनू त्रिपाठी की रिपोर्ट

उमरियापान- दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की शानदार जीत से उत्साहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उमरियापान में विजय उत्सव मनाया। ब्लॉक कांग्रेस ढीमरखेड़ा के नेतृत्व में पान उमरिया मंडलम के कार्यकर्ता झंडा चौक में एकत्रित हुए और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर दतिया उपचुनाव में मिली जीत की खुशी साझा की।





