Blog

दतिया उपचुनाव की मतगणना शुरु, डाक मतपत्रों की गिनती जारी

जनलोक टाईम्स से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

दतिया विधानसभा सीट पर सुबह ठीक 8 बजे से मतगणना शुरु हो गई है। शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र पर पहले चरण में मत पत्रों की गणना की जा रही है। इसके बाद सुबह 8:30 बजे से ईवीएम के मतों की गणना शुरु होगी। बताया जा रहा है कि, पहले रुझान 9 बजे तक सामने आ सकेंगे।

15 राउंड में पूरी होगी गिनती

विधानसभा क्षेत्र के लिए मतगणना 15 राउंड में पूरी होगी और दोपहर तक परिणाम स्पष्ट होने की संभावना है। मतगणना के लिए 20 टेबल ईवीएम की गिनती के साथ एक टेबल डाक मतपत्रों के लिए लगाई गई है। हर टेबल पर एक सुपरवाइजर, एक गणना सहायक और एक माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात है। मतगणना कार्य में 350 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी लगे हुए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल की व्यापक तैनात है। उपचुनाव में 71.42 फीसदी मतदान हुआ था। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि, दतिया की जनता ने किसे जन प्रतिनिधि की जिम्मेदारी सौंपी है।

मुख्य मुकाला आशुतोष बनाम घनश्याम

आपको बता दें, इस चुनाव से इस उपचुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा के आशुतोष तिवारी और कांग्रेस के घनश्याम सिंह के बीच माना जा रहा है। भाजपा ने जहां संगठन, पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के प्रभाव और सरकार की योजनाओं के आधार पर जीत का दावा किया है, वहीं कांग्रेस ने स्थानीय मुद्दों, सत्ता विरोधी माहौल और अपने परंपरागत जनाधार के सहारे बढ़त की उम्मीद जताई है।

दोनों दलों ने किए जीत के दावे

मतगणना से पहले दोनों प्रमुख दलों ने अपनी-अपनी जीत के दावे किए हैं। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने 25 हजार मतों से जीत का दावा किया, जबकि भाजपा नेताओं ने भारी मतों से विजय का भरोसा जताया है। ऐसे में परिणाम यह तय करेगा कि दतिया में भाजपा का प्रभाव कायम रहता है या कांग्रेस वापसी करती है।

Related Articles

Back to top button