मध्यप्रदेशराजनीति

दतिया उपचुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने भरा नामांकन, वरिष्ठ नेताओं की रही मौजूदगी

जनलोक टाईम्स से रामेश्वर प्रसाद त्रिपाठी

दतिया- विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी श्री घनश्याम सिंह ने सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने को मिला।

नामांकन के अवसर पर मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक फूल सिंह बरैया, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक दांगी सहित कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नामांकन से पहले कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए एकजुटता का संदेश दिया। इस दौरान वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि कांग्रेस पूरी ताकत के साथ उपचुनाव मैदान में उतरी है और जनता के सहयोग से जीत दर्ज करेगी।

Related Articles

Back to top button