Blogमध्यप्रदेश

जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर 4 अगस्त को करेंगी योजनाओं की कड़ी समीक्षा, लंबित काम और सीएम हेल्पलाइन पर अधिकारियों से होगा जवाब-तलब!

जनलोक टाईम्स से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

कटनी- पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा के लिए जिला पंचायत में मंगलवार, 4 अगस्त को महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर करेंगी। बैठक दोपहर बाद 3 बजे से आयोजित होगी।

समीक्षा बैठक में महिला एवं बाल विकास, श्रम विभाग, विद्युत विभाग, विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण), मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम (एमडीएम), मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, पंचायत निर्माण कार्य, 15वां वित्त आयोग, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), विधि शाखा तथा सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के संतुष्टिपूर्ण निराकरण की बिंदुवार समीक्षा की जाएगी।

जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने अधीक्षण अभियंता मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड कटनी, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास, जिला श्रम अधिकारी, कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग तथा जिले की समस्त जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्धारित एजेंडा के अनुसार अद्यतन जानकारी के साथ नियत समय एवं स्थान पर उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।

बैठक में जिला पंचायत के समस्त शाखा प्रभारी अधिकारी, सभी सीडीपीओ, समस्त जनपद शिक्षा केंद्रों के विकासखंड स्त्रोत समन्वयक, सभी सहायक यंत्री एवं उपयंत्री, एपीओ एवं एएओ मनरेगा, विकासखंड समन्वयक प्रधानमंत्री आवास योजना एवं स्वच्छ भारत मिशन तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के ब्लॉक मैनेजर को भी आवश्यक एवं वांछित जानकारी के साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।

बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति, लंबित कार्यों, निर्माण गतिविधियों और जनहित से जुड़े मामलों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button