Blogमध्यप्रदेश

“नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत ग्राम नेगई में SDOP आकांक्षा चतुर्वेदी ने नागरिकों को किया जागरूक

जनलोक टाईम्स से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

कटनी- प्रदेश भर में संचालित “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” जागरूकता अभियान के तहत सोमवार को एसडीओपी स्लीमनाबाद श्रीमती आकांक्षा चतुर्वेदी ने थाना ढीमरखेड़ा क्षेत्र के सिलौड़ी चौकी अंतर्गत ग्राम नेगई में क्षेत्रीय नागरिकों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया।

इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से नशे से दूर रहने और स्वस्थ एवं सुरक्षित जीवन अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ उसके परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। नशे की लत से आर्थिक, सामाजिक एवं पारिवारिक समस्याएं बढ़ती हैं, इसलिए इससे दूरी बनाए रखना आवश्यक है।

एसडीओपी श्रीमती चतुर्वेदी ने नागरिकों से अपील की कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने परिवार के सदस्यों, विशेषकर युवाओं को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण में जनभागीदारी की महत्वपूर्ण भूमिका है।

अभियान के दौरान उपस्थित नागरिकों को नशे के विरुद्ध जागरूक रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने में सहयोग करने का संदेश दिया गया।

Related Articles

Back to top button