Blogमध्यप्रदेश
जबलपुर में टेंट गोदाम में लगी भीषण आग, 10 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने मिलकर बुझाई आग
जनलोक टाईम्स से रामेश्वर प्रसाद त्रिपाठी की रिपोर्ट

जबलपुर- शहर के बीचो-बीच बनी एक गोदाम में सोमवार शाम को अचानग आग लग गई। आग बुझाने में फायर ब्रिगेड की 10 टैंकर पानी का इस्तेमाल करना पड़ा। यह गोदाम टेंट हाउस मटेरियल सप्लायर की थी. यहां से टेंट हाउस का नया सामान बेचा जाता था। खबर है कि चार मंजिला इमारत में फायर सेफ्टी का बिल्कुल ध्यान नहीं रखा गया था, इसलिए आग बुझाने में फायर फाइटर को बड़ी मशक्कत करनी पड़ी।





