मध्यप्रदेश

175 गुम मोबाइल खोज लाई जबलपुर पुलिस, चेहरों पर लौटाई मुस्कान, CEIR पोर्टल की मदद से करीब 30 लाख रुपये कीमत के मोबाइल ट्रेस कर धारकों को सौंपे

जनलोक टाईम्स से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

जबलपुर- गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन को वापस पाने की उम्मीद छोड़ चुके नागरिकों के लिए जबलपुर पुलिस ने बड़ी राहत दी है। पुलिस ने CEIR पोर्टल के माध्यम से 175 गुम मोबाइल फोन सफलतापूर्वक ट्रेस कर उनके वास्तविक धारकों को वापस सौंपे। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय के आदेशानुसार तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर डॉ. आयुष जाखड़ एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध) श्री जितेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। मोबाइल वापस मिलने पर नागरिकों ने जबलपुर पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया।

मोबाइल गुम हो तो तुरंत करें शिकायत

पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों से अपील की है कि मोबाइल फोन गुम होने पर तत्काल संबंधित थाने में शिकायत दर्ज कराएं और उसे CEIR पोर्टल पर भी पंजीकृत कराएं। इससे गुम मोबाइल को ट्रेस करने में पुलिस को मदद मिलती है।

साइबर ठगी में देरी पड़ सकती है भारी

पुलिस ने नागरिकों को साइबर अपराधों को लेकर भी सतर्क किया है। साइबर फ्रॉड होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर सूचना दें अथवा साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। जबलपुर साइबर सेल के हेल्पलाइन नंबर 7701050010 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

जबलपुर पुलिस की साइबर सुरक्षा अपील

अनजान व्यक्ति या Telegram/WhatsApp ग्रुप से मिलने वाले निवेश संबंधी टिप्स पर भरोसा न करें। WhatsApp पर आने वाली किसी भी संदिग्ध .apk फाइल को डाउनलोड या इंस्टॉल न करें।बैंक खाते, OTP, पासवर्ड और अन्य व्यक्तिगत जानकारी किसी अनजान व्यक्ति से साझा न करें। गेमिंग, कमीशन, नौकरी या व्यापार बढ़ाने का लालच देकर मांगी जा रही बैंक संबंधी जानकारी से सावधान रहें। अज्ञात कॉल, मैसेज या लिंक पर क्लिक करने से पहले उसकी विश्वसनीयता जांचें।

Related Articles

Back to top button