प्रशासनमध्यप्रदेश

जबलपुर शहर में जल्द शुरू होगी ‘पीएम ई-बस सेवा’, PWD मंत्री श्री राकेश सिंह ने कठौदा स्थित ई-बस चार्जिंग स्टेशन एवं डिपो का किया निरीक्षण

जनलोक टाईम्स से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

जबलपुर- शहरवासियों को आवागमन के लिए सुलभ, आरामदायक और किफायती परिवहन सुविधा तथा स्मार्ट, ग्रीन और प्रदूषण मुक्त जबलपुर बनाने शहर में जल्द ही पीएम ई-बस सेवा शुरू होने वाली है, जिसका शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा किया जाएगा।

शुभारंभ की तैयारियों को लेकर लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने कठौदा स्थित ई-बस चार्जिंग स्टेशन एवं डिपो का जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने बसों की व्यवस्थाओं, तकनीकी सुविधाओं और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का अवलोकन किया। मंत्री श्री सिंह ने अधिकारियों को नागरिकों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय-सीमा में और गुणवत्ता के साथ पूरी करने के निर्देश दिए।

मंत्री श्री राकेश सिंह ने बताया कि पीएम ई-बस सेवा शुरू होने से शहर के प्रमुख मार्गों पर यातायात का दबाव कम होगा और डीजल-पेट्रोल से होने वाले प्रदूषण से राहत मिलेगी। पूरी तरह वातानुकूलित और आधुनिक सुरक्षा सुविधाओं से लैस ये बसें आम नागरिकों के दैनिक आवागमन को आसान और सुविधाजनक बनाएंगी।

निरीक्षण के दौरान जेडीए अध्यक्ष श्री संदीप जैन, नगर निगम अध्यक्ष श्री रिकुंज विज, क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती मोनिका पुष्पेंद्र सिंह, कलेक्टर राघवेंद्र सिंह, निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार तथा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button