Blogमध्यप्रदेश
डीजीपी ने किया ‘सांख्यिकी डाटा पुस्तिका-2025’ का विमोचन, पुलिस में 2673 नए पद, FSL में 1266; दो नए थाने भी खुले

भोपाल- पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना ने मंगलवार को पुलिस मुख्यालय में मध्यप्रदेश पुलिस की सांख्यिकी डाटा पुस्तिका – 2025 का विमोचन किया। इसमें एक जनवरी से 31 दिसंबर 2025 तक के आंकड़े संकलित किए गए हैं। पुस्तिका के मुताबिक प्रदेश पुलिस के स्वीकृत बल में एक साल के भीतर 2673 नए पद बढ़ाए गए हैं। इनमें सबसे ज्यादा 1266 पद फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) के हैं। यानी पुलिस की जांच व्यवस्था को तकनीकी रूप से मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया है। इसके अलावा पुलिस बैंड में 932, हॉक फोर्स में 325 और उज्जैन जिला बल में 150 पद बढ़ाए गए हैं। प्रदेश में दो नए पुलिस थाने खुलने से इनकी संख्या भी 1173 से बढ़कर 1175 हो गई है। पुलिस वाहनों में भी इजाफा हुआ है।





