Blogमध्यप्रदेश

600 परिवारों को मिला सहारा: दो दिन में 600 अनुकंपा नियुक्ति आदेश जारी, 30 और आदेश जल्द

जनलोक टाईम्स से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

भोपाल- मध्यप्रदेश में लंबे समय से लंबित अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों के निराकरण की दिशा में स्कूल शिक्षा विभाग ने महत्वपूर्ण पहल की है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अपेक्षा के अनुरूप विभाग ने करीब 859 लंबित प्रकरणों में से 600 अनुकंपा नियुक्ति आदेश महज दो दिनों में जारी किए हैं।

स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से यह जानकारी साझा करते हुए कहा कि “संवेदनशीलता से समाधान, परिवारों को आर्थिक संबल” के उद्देश्य से इन प्रकरणों का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की संवेदनशील पहल और अपेक्षा के अनुरूप अनुकंपा नियुक्ति के लंबित मामलों में तेजी से कार्रवाई की गई है।

30 और नियुक्ति आदेश जल्द

मंत्री उदय प्रताप सिंह के अनुसार, करीब 30 और अनुकंपा नियुक्ति आदेश आगामी दो दिनों में जारी किए जाएंगे। वहीं, शेष लंबित प्रकरणों में भी पूरी संवेदनशीलता के साथ आवश्यक विकल्पों पर विचार किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि विभाग का प्रयास है कि दिवंगत कर्मचारियों के परिवारों को समय पर आर्थिक संबल और सम्मानजनक जीवन का आधार मिल सके। लंबे समय से लंबित मामलों के तेजी से निराकरण को इसी दिशा में उठाया गया कदम बताया गया है।

Related Articles

Back to top button