मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में PWD विभाग में पदस्थ एसडीओ की शुक्रवार को देवास जिले के कन्नौद क्षेत्र में सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एसडीओ अपने परिवार को लेने के लिए बोलेरो गाड़ी से धार जा रहे थे, इसी दौरान कन्नौद क्षेत्र में उनकी बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी कांक्रीट की दीवार और लोहे के ढांचे से टकरा गई। हादसे में मौके पर ही एसडीओ दरयाव सिंह परमार की मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू की।
सड़क हादसे में एसडीओ की मौत
एसडीओ दरयाव सिंह परमार शुक्रवार को अपने परिवार को लेने के लिए बोलेरो गाड़ी से धार जा रहे थे। इसी दौरान जब वो देवास जिले के कन्नौद क्षेत्र से गुजर रहे थे तभी अचानक उनकी गाड़ी अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे बनी दीवार और लोहे के ढांचे से टकरा गई। हादसे में दरयाव सिंह परमार को सीने और सिर में गंभीर चोट आई। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी और दरयाव सिंह परमार को कन्नौद सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंचे लेकिन तब तक देर हो चुकी थी और डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।