मध्यप्रदेशराजनीति
मध्यप्रदेश भाजपा ने 106 कार्यसमिति सदस्यों की सूची की जारी, कई दिग्गज नेता भी शामिल.., देखें पूरी लिस्ट
जनलोक टाइम्स से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

मध्य्रदेश भाजपा ने मंगलवार को संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा कर दी है। इस सूची पर सभी की निगाह लगी हुई थी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के अध्यक्ष बनने के बाद एक साल होने वाला है। अभी तक कार्यकारिणी नहीं बन पाई थी। वे कई बार इसे लेकर घोषणा कर चुके हैं, लेकिन सूची मंगलवार को जारी हुई। दिल्ली स्तर पर कार्यकारिणी के नाम फाइल हो पाए हैं।
इसमें प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों के नाम फाइनल कर दिए गए हैं। इसमें प्रदेश से 106 नाम शामिल हैं। भाजपा की कार्यसमिति में मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, वीरेंद्र कुमार, ज्योतिरादित्य सिंधिया उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, राजेंद्र शुक्ला भी शामिल हैं। 106 कार्यसमिति सदस्यों के अलावा 41 स्थाई आमंत्रित सदस्य भी बनाए गए हैं। जबकि समस्त संभाग प्रभारी, जिला प्रभारी, प्रदेश मोर्चा अध्यक्ष एवं प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक प्रदेश कार्यसमिति के विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे। खास बात यह है कि इसमें भाजपा के कई विधायकों और मंत्रियों के साथ ही भाजपा विधायक संजय पाठक का भी नाम शामिल है।






