मध्यप्रदेश

सीएम डॉ मोहन यादव का आगमन आज, वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल

जनलोक टाइम्स से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

जबलपुर- वीरांगना रानी दुर्गावती के 463 वें बलिदान दिवस पर नरई नाला स्थित समाधि स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का बुधवार 24 जून को दोपहर 12 बजे भोपाल से वायुयान द्वारा डुमना एयरपोर्ट जबलपुर आगमन होगा। मुख्यमंत्री डॉ यादव दोपहर 12.10 बजे डुमना एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर द्वारा नरई नाला प्रस्थान करेंगे तथा दोपहर 12.25 बजे रानी दुर्गावती की समाधि पर श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद यहाँ आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ यादव दोपहर 1.30 बजे समाधि स्थल से हेलीकॉप्टर द्वारा डुमना एयरपोर्ट रवाना होंगे तथा दोपहर 1.55 बजे डुमना एयरपोर्ट से वायुयान द्वारा भोपाल प्रस्थान करेंगे।

Related Articles

Back to top button