Blog

‘हमारे शिक्षक’ ऐप पर 1 जुलाई से अनिवार्य होगी ऑनलाइन उपस्थिति

जनलोक टाइम्स से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

कटनी – स्कूल शिक्षा विभाग से जुड़े सभी शासकीय कर्मचारियों को “हमारे शिक्षक” प्रणाली के माध्यम से ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करना अनिवार्य कर दिया गया है। यह व्यवस्था 1 जुलाई 2026 से लागू होगी।

मध्यप्रदेश के लोक शिक्षण संचालनालय जारी आदेश के अनुसार इसके तहत स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले सभी कार्यालयों एवं प्रशिक्षण संस्थानों में कार्यरत शासकीय अमले को नियमित रूप से डिजिटल माध्यम से उपस्थिति दर्ज करनी होगी।

आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि “हमारे शिक्षक” प्रणाली के क्रियान्वयन से संबंधित निर्देश स्कूल शिक्षा विभाग के सभी कार्यालयों एवं प्रशिक्षण संस्थानों के समस्त शासकीय लोकसेवकों पर लागू होंगे।

संबंधित कार्यालय प्रमुखों एवं प्रशिक्षण संस्थान प्रमुखों को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है कि वे अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को ऑनलाइन सिस्टम से जोड़ें और उनकी उपस्थिति व अवकाश की प्रविष्टि सुनिश्चित कराएं।

Related Articles

Back to top button