Blog

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: भगवान परशुराम की जन्मस्थली के रूप में प्रसिद्ध क्षेत्र को मिली नई पहचान, शाहजहांपुर के जलालाबाद का नाम अब “परशुरामपुरी”

जनलोक टाईम्स से रामेश्वर प्रसाद त्रिपाठी

लखनऊ/शाहजहांपुर- उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए शाहजहांपुर जिले के जलालाबाद का नाम बदलकर “परशुरामपुरी” करने को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई।

सरकार के इस फैसले के बाद अब शाहजहांपुर के जलालाबाद की नई पहचान “परशुरामपुरी” के रूप में होगी। यह क्षेत्र भगवान परशुराम की जन्मस्थली के रूप में प्रसिद्ध माना जाता है और लंबे समय से स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं क्षेत्रवासियों द्वारा इसका नाम बदलने की मांग की जा रही थी।

कैबिनेट के इस निर्णय को क्षेत्र की धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। सरकार का कहना है कि नाम परिवर्तन से क्षेत्र की ऐतिहासिक विरासत को नई पहचान मिलेगी और धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश सरकार पूर्व में भी कई ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व वाले स्थानों के नामों में परिवर्तन कर चुकी है। अब जलालाबाद के परशुरामपुरी बनने के बाद क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

Related Articles

Back to top button