मध्यप्रदेश

139 गुम मोबाइल खोजकर जबलपुर पुलिस ने लौटाए, 25 लाख रुपये के फोन मालिकों को मिले वापस

जनलोक टाईम्स से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

जबलपुर- जबलपुर पुलिस ने साइबर तकनीक का प्रभावी उपयोग करते हुए गुम हुए 139 मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंपे। बरामद किए गए मोबाइलों की अनुमानित कीमत लगभग 25 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस अधीक्षक श्री सम्पत उपाध्याय के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध) श्री जितेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई CEIR पोर्टल की सहायता से की गई।

पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मोबाइल धारकों को उनके गुम हुए फोन सुपुर्द किए गए। लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने जबलपुर पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

मोबाइल गुम होने पर तुरंत करें शिकायत

पुलिस अधीक्षक श्री सम्पत उपाध्याय ने नागरिकों से अपील की कि यदि किसी का मोबाइल गुम हो जाए तो वह तत्काल संबंधित थाने में शिकायत दर्ज कराए तथा CEIR पोर्टल पर पंजीकरण कर मोबाइल को ब्लॉक एवं ट्रेस कराने की प्रक्रिया शुरू करें। साइबर ठगी से बचने के लिए पुलिस की अपील, जबलपुर पुलिस ने आमजन से सावधानी बरतने की अपील करते हुए कहा कि टेलीग्राम, व्हाट्सएप या अन्य सोशल मीडिया पर मिलने वाली निवेश संबंधी सलाह पर भरोसा न करें। व्हाट्सएप पर प्राप्त किसी भी .apk फाइल को डाउनलोड या इंस्टॉल न करें। बैंक खाते, ओटीपी, पासवर्ड एवं अन्य व्यक्तिगत जानकारी किसी भी व्यक्ति से साझा न करें। नौकरी, व्यापार बढ़ाने, गेमिंग या कमीशन के नाम पर मांगी जाने वाली बैंक संबंधी जानकारी देने से बचें।

साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल राष्ट्रीय हेल्पलाइन 1930, सायबर सेल जबलपुर हेल्पलाइन 7701050010 पर संपर्क करें अथवा CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।

Related Articles

Back to top button