Blogमध्यप्रदेश
SDOP स्लीमनाबाद ने ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम देवरी (बिछिया) में ग्रामीणों को किया जागरूक, मानव श्रृंखला बनाकर नशे से दूर रहने का दिलाया संकल्प
जनलोक टाईम्स से सोनू त्रिपाठी की रिपोर्ट

कटनी/ढीमरखेड़ा- प्रदेश सहित जिले में चलाए जा रहे “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” जागरूकता अभियान के तहत पुलिस द्वारा लगातार जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में एसडीओपी स्लीमनाबाद श्रीमती आकांक्षा चतुर्वेदी द्वारा थाना ढीमरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम देवरी (बिछिया) स्थित पंचायत भवन में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय नागरिकों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी देते हुए नशे से दूर रहने की समझाइश दी गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि परिवार और समाज पर भी इसका गंभीर प्रभाव पड़ता है। युवाओं को विशेष रूप से नशे से दूर रहकर स्वस्थ और सकारात्मक जीवन जीने के लिए प्रेरित किया गया।





