Blogमध्यप्रदेश

जबलपुर में टेंट गोदाम में लगी भीषण आग, 10 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने मिलकर बुझाई आग

जनलोक टाईम्स से रामेश्वर प्रसाद त्रिपाठी की रिपोर्ट

जबलपुर- शहर के बीचो-बीच बनी एक गोदाम में सोमवार शाम को अचानग आग लग गई। आग बुझाने में फायर ब्रिगेड की 10 टैंकर पानी का इस्तेमाल करना पड़ा। यह गोदाम टेंट हाउस मटेरियल सप्लायर की थी. यहां से टेंट हाउस का नया सामान बेचा जाता था‌। खबर है कि चार मंजिला इमारत में फायर सेफ्टी का बिल्कुल ध्यान नहीं रखा गया था, इसलिए आग बुझाने में फायर फाइटर को बड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

जबलपुर में गोदाम में लगी आग

जबलपुर में एक बार फिर गोदाम में आग लगने की घटना सामने आई है। इस बार आग की दुर्घटना जबलपुर के उखरी चौराहे के पास की है। यहां एक चार मंजिला इमारत में टेंट हाउस का गोदाम था। इसी गोदाम में धुआं उठाना शुरू हुआ। धीरे-धीरे पूरे गोदाम में आग लग गई। यह गोदाम काफी बड़ा था। नीचे इसमें दुकान थी और ऊपर लाखों रुपए का सामान रखा हुआ था। यह कारोबारी टेंट हाउस का माल बेचा करते थे।

10 फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई

जैसे ही आग की खबर नगर निगम के फायर ब्रिगेड अमले तक पहुंची, एक-एक करके फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आना शुरू किया। जबलपुर नगर निगम के महापौर जगत बहादुर सिंह खुद मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि अब तक फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग को बुझा चुकी है। हालांकि अभी भी आग पर पूरी तरह नियंत्रण नहीं पाया जा सका था, क्योंकि गोदाम काफी ऊंची और काफी लंबी थी। इसलिए आग को बुझाने में फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

महापौर बोले- फायर सेफ्टी की होगी जांच

महापौर जगत बहादुर सिंह का कहना है कि आग बुझ जाने के बाद इस बात पर भी जांच की जाएगी कि बिल्डिंग में फायर सेफ्टी के अनुसार निर्माण कार्य किया गया था या नहीं, जबलपुर में शहर के भीतर इमारत में चल रहे कारखाना और गोदाम में आग लगने का यह इसी साल का पांचवा बड़ा मामला है। पिछले सभी मामलों में भी कपड़ों के कारखाने में ही आग लगी, यह ज्यादातर कपड़े के कारखाने शहर के बीचों-बीच चलाए जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button