Blog

कल ढीमरखेड़ा जनपद सीईओ करेंगे योजनाओं की बड़ी समीक्षा, सभी अधिकारियों को किया तलब मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान, सीएम हेल्पलाइन, पीएम आवास, संबल योजना और व्हीबी-जी राम जी योजना की प्रगति पर होगी समीक्षा

जनलोक टाईम्स से सोनू त्रिपाठी की रिपोर्ट

कटनी- जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा में शुक्रवार 7 अगस्त को विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति को लेकर महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री युजवेंद्र कोरी की अध्यक्षता में यह बैठक प्रातः 11:30 बजे मंगल भवन में होगी।

बैठक में सभी ग्राम पंचायतों के सचिव, ग्राम रोजगार सहायक, सहायक यंत्री, उपयंत्री, पंचायत समन्वय अधिकारी, सहायक विकास विस्तार अधिकारी तथा शाखा प्रभारियों को अद्यतन जानकारी के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।

जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विशेष जवाबदेही तय की गई है। इसी क्रम में जनपद स्तर पर योजनाओं की प्रगति, लंबित प्रकरणों और शिकायतों की बिंदुवार समीक्षा की जाएगी।

समीक्षा के प्रमुख बिंदु

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की प्रगति
सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण
मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना
अनुग्रह सहायता प्रकरण
व्हीबी-जी राम जी योजना के तहत श्रमिक नियोजन में वृद्धि एवं अपूर्ण कार्यों की पूर्णता
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के आवासों की पूर्णता
समग्र ई-केवाईसी की प्रगति
निर्धारित एजेंडा के अन्य विकास कार्य

बैठक में योजनाओं की वास्तविक प्रगति का आकलन करते हुए लंबित मामलों पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही भी तय की जाएगी तथा समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button