Blogमध्यप्रदेशराजनीति

नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, संगठन में किये बड़े बदलाव, मध्यप्रदेश के कई दिग्गजों को अहम जिम्मेदारी

जनलोक टाईम्स से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

नई दिल्ली- भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार, 17 अगस्त 2026 को राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया। पार्टी के केंद्रीय कार्यालय से जारी सूची में वरिष्ठ नेताओं के साथ विभिन्न राज्यों और सामाजिक क्षेत्रों को प्रतिनिधित्व देते हुए संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

नई टीम में 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, 8 राष्ट्रीय महामंत्री और 16 राष्ट्रीय मंत्री शामिल हैं। पूर्व राजस्थान मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

श्रीमती वसुंधरा राजे सिंधिया — राजस्थान
श्री तीरथ सिंह रावत — उत्तराखंड
श्री राम माधव — दिल्ली
श्री बैजयंत जय पांडा — ओडिशा
श्रीमती डी. पुरंदेश्वरी — आंध्र प्रदेश
श्रीमती रेखा वर्मा — उत्तर प्रदेश
श्रीमती वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी — गुजरात
श्रीमती (डॉ.) भारती प्रवीन पवार — महाराष्ट्र
सरदार मनप्रीत सिंह बादल — पंजाब
श्री लाल सिंह आर्य — मध्य प्रदेश
प्रो. एम. नागराज — कर्नाटक
प्रो. तारिक मंसूर — उत्तर प्रदेश
श्रीमती (डॉ.) मधुचंद्र कर — पश्चिम बंगाल
राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन)
श्री बी.एल. संतोष — दिल्ली
राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन)
श्री शिवप्रकाश — मुंबई
श्री सौदान सिंह — चंडीगढ़

राष्ट्रीय महामंत्री

श्री विनोद तावड़े — महाराष्ट्र
श्री सुनील बंसल — दिल्ली
श्री बिप्लब कुमार देब — त्रिपुरा
श्रीमती स्मृति ईरानी — उत्तर प्रदेश
डॉ. सतीश पूनिया — राजस्थान
श्री गजेंद्र पटेल — मध्य प्रदेश
श्री हरीश द्विवेदी — उत्तर प्रदेश
श्री संजय भाटिया — हरियाणा

राष्ट्रीय मंत्री

श्रीमती कविता पाटीदार — मध्य प्रदेश
श्री के. सुरेंद्रन — केरल
डॉ. भोला सिंह — उत्तर प्रदेश
डॉ. प्रदीप वर्मा — झारखंड
श्री जगदीश ईश्वरभाई पटेल — गुजरात
डॉ. संदीप पाठक — दिल्ली
श्रीमती फांगनोन कोन्याक — नागालैंड
श्रीमती संगीता यादव — उत्तर प्रदेश
श्री अनिल एंटनी — केरल
डॉ. एम. वेंकटेशन — तमिलनाडु
श्री मनोज टिग्गा — पश्चिम बंगाल
श्री सिद्धार्थ शंभू — बिहार
डॉ. स्वदेश सिंह — दिल्ली
श्री मृगांका देव बर्मन — असम
श्री रोहन गुप्ता — गुजरात
श्री जय प्रकाश — दिल्ली

कोषाध्यक्ष एवं सह कोषाध्यक्ष

राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष: श्री पीयूष गोयल — महाराष्ट्र
राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष: श्री राजेश मंगल — राजस्थान

अन्य प्रमुख संगठनात्मक जिम्मेदारियां

राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी: श्री तरुण चुघ — पंजाब
राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री: श्री महेंद्र पांडे — उत्तराखंड
नॉर्थ ईस्ट संयोजक: डॉ. संबित पात्रा — ओडिशा
नॉर्थ ईस्ट सह-संयोजक: श्री राजीव बब्बर — दिल्ली
प्रकोष्ठ संकुल संयोजक: श्री विष्णु दत्त शर्मा — मध्य प्रदेश

प्रकोष्ठ संकुल सह-संयोजक:

श्री ऋतुराज सिन्हा — बिहार
श्री विष्णु वर्धन रेड्डी — आंध्र प्रदेश

भाजपा की नई टीम में अनुभवी नेताओं के साथ अलग-अलग राज्यों को व्यापक प्रतिनिधित्व दिया गया है। संगठन में हुए इस फेरबदल को आगामी चुनावी चुनौतियों के मद्देनजर महत्वपूर्ण माना जा रहा है। खासतौर पर स्मृति ईरानी को उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी दिया जाना चर्चा में है।

मध्य प्रदेश से भी महत्वपूर्ण प्रतिनिधित्व मिला है। लाल सिंह आर्य को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, गजेंद्र पटेल को राष्ट्रीय महामंत्री, जबकि कविता पाटीदार को राष्ट्रीय मंत्री की जिम्मेदारी मिली है। इससे प्रदेश भाजपा संगठन की राष्ट्रीय टीम में मौजूदगी और मजबूत हुई है।

Related Articles

Back to top button