Blogप्रशासनमध्यप्रदेश

बरगी बांध के 9 गेट खुले, 1031 क्यूमेक पानी छोड़ा, प्रशासन ने लोगों से नर्मदा के घाटों और तटीय क्षेत्रों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने अपील की

जनलोक टाईम्स से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

जबलपुर- रानी अवंति बाई लोधी सागर परियोजना (बरगी बांध) के जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए मंगलवार सुबह 11.30 बजे बांध के 9 जलद्वार खोल दिए गए। जलद्वारों को औसतन 0.78 मीटर की ऊंचाई तक खोला गया है, जिनसे फिलहाल 1031 क्यूमेक पानी छोड़ा जा रहा है।

जलद्वार खोले जाने के समय बरगी बांध का जलस्तर 421 मीटर दर्ज किया गया। बांध से पानी छोड़े जाने के चलते निचले क्षेत्रों में नर्मदा नदी के घाटों पर जलस्तर में करीब 3 से 4 फीट की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

परियोजना प्रशासन के अनुसार बांध में पानी की आवक के आधार पर जल निकासी की मात्रा में कभी भी कमी या बढ़ोतरी की जा सकती है। प्रशासन ने लोगों से नर्मदा के घाटों और तटीय क्षेत्रों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button