Blogमध्यप्रदेश

ऑपरेशन FAST-2.0 के तहत फर्जी सिम के जरिए साइबर अपराध कराने वाले POS एजेंट पर कटनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 98 सिम, बायोमेट्रिक मशीन और 3 मोबाइल जब्त, आरोपी न्यायालय से जेल भेजा गया, एक साथी की तलाश जारी

जनलोक टाईम्स से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

कटनी- ‘ऑपरेशन FAST-2.0’ के तहत कटनी पुलिस ने साइबर अपराधों पर कार्रवाई करते हुए थाना माधवनगर क्षेत्र में फर्जी तरीके से सिम जारी कर उन्हें साइबर अपराधों में इस्तेमाल कराने वाले POS एजेंट आकाश गुप्ता को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार जांच में सामने आया कि आरोपी ने दो व्यक्तियों के नाम पर फर्जी तरीके से सिम जारी कर उन्हें अन्य लोगों को बेच दिया था। इन सिम कार्डों का इस्तेमाल साइबर फ्रॉड में किए जाने की जानकारी सामने आई है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 98 मोबाइल सिम कार्ड, बायोमेट्रिक फिंगरप्रिंट मशीन, 3 मोबाइल फोन सहित अन्य सामग्री जब्त की है। मामले में आरोपी के एक अन्य साथी की तलाश की जा रही है।

पुलिस की अपील, नागरिक अपने आधार, फोटो, बायोमेट्रिक और अन्य पहचान संबंधी दस्तावेज किसी अनधिकृत व्यक्ति को न दें। साथ ही समय-समय पर अपने नाम पर जारी मोबाइल सिम की जानकारी जांचते रहें। सतर्क रहें और साइबर अपराध से सुरक्षित रहें।

Related Articles

Back to top button