प्रशासनमध्यप्रदेश

अपराध समीक्षा बैठक में समस्त थाना प्रभारीयों को एसपी का सख्त आदेश, अगामी त्योहारों पर पुलिस रहे अलर्ट, विसर्जन स्थलों और जुलूस मार्गों पर कड़ी निगरानी रखें सम्बन्धित थाना प्रभारी

जनलोक टाईम्स से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

कटनी- आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनव विश्वकर्मा ने अपराध समीक्षा बैठक में जिले की कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में थाना प्रभारियों को आगामी धार्मिक आयोजनों के दौरान किसी भी स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक सुरक्षा इंतजाम पहले से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

एसपी ने विशेष रूप से विसर्जन स्थलों, जुलूस मार्गों, प्रमुख धार्मिक स्थलों तथा संवेदनशील क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए संबंधित थाना प्रभारियों को आवश्यक पुलिस बल की तैनाती, यातायात व्यवस्था और सतत निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि त्यौहारों के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। जुलूस एवं धार्मिक आयोजनों के मार्गों का पूर्व निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। विसर्जन स्थलों पर भीड़ नियंत्रण, प्रकाश, यातायात एवं सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए।

एसपी ने थाना प्रभारियों को असामाजिक तत्वों एवं उपद्रवियों पर नजर रखने, सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली भ्रामक अथवा आपत्तिजनक सामग्री की निगरानी करने तथा किसी भी अप्रिय स्थिति की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

बैठक में अपराधों की स्थिति एवं लंबित मामलों की भी समीक्षा की गई। एसपी ने अधिकारियों को अपराध नियंत्रण के साथ-साथ आगामी त्यौहारों के मद्देनजर मैदानी स्तर पर सक्रिय रहकर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।

Related Articles

Back to top button