प्रशासनमध्यप्रदेश

ड्रिंक एंड ड्राइव पर उमरियापान पुलिस का शिकंजा, 8 लोगों पर कार्रवाई, 6 आरोपी गिरफ्तार, मोटरसाइकिल और XUV-500 कार जब्त

जनलोक टाईम्स से सोनू त्रिपाठी

उमरियापान- सड़क सुरक्षा को लेकर उमरियापान पुलिस ने ड्रिंक एंड ड्राइव करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आठ लोगों पर शिकंजा कसा है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान छह आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि नशे की हालत में वाहन चलाने में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल और XUV-500 कार को जब्त किया गया।

पुलिस की इस कार्रवाई से शराब के नशे में वाहन चलाने वालों में हड़कंप की स्थिति है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यातायात नियमों का उल्लंघन कर वाहन चलाने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button