मध्यप्रदेश
संगठन को मजबूत करने पर मंथन, दमोह में जुटा वैश्य समाज
जनलोक टाईम्स से सोनू त्रिपाठी की रिपोर्ट

दमोह- वैश्य महासम्मेलन मध्यप्रदेश कटनी संभाग का संभागीय सम्मेलन रविवार, 20 सितंबर को दमोह के मरुताल बाईपास, जबलपुर रोड स्थित विनयम होटल में उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम संरक्षक श्री उमाशंकर गुप्ता के सानिध्य में आयोजित किया गया। सम्मेलन में वैश्य समाज की एकजुटता, संगठन को मजबूत करने तथा सामाजिक सहभागिता को बढ़ाने पर विचार-विमर्श हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वैश्य महासम्मेलन मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री सुधीर अग्रवाल रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता दमोह विधायक श्री जयंत मलैया ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती ज्योति जैन एवं भाजपा जिलाध्यक्ष दमोह श्री श्याम शिवहरे उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री श्री सुरेश सोनी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री कपिल मलैया, श्री दयाशंकर कनकने, संभागीय अध्यक्ष श्री राकेश अग्रवाल, असाटी समाज के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र असाटी तथा संभागीय महामंत्री श्री सुनील गुप्ता सहित संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।





