मध्यप्रदेश

‘सेवा से संकल्प अभियान’ में नुक्कड़ नाटक बनेंगे जनजागरूकता की आवाज, 35 चिन्हित स्थानों पर होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, सेवा-संकल्प और जनभागीदारी का संदेश पहुंचाएंगे कलाकार

जनलोक टाईम्स से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

कटनी- “सेवा से संकल्प अभियान” के तहत कटनी जिले में जनजागरूकता और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए व्यापक स्तर पर नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया जाएगा। नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों के 35 चिन्हित स्थानों पर तिथिवार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित कर “नमो सेवा अनकही-कहानियां” का संदेश आमजन तक पहुंचाया जाएगा।

जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने अभियान की गतिविधियों को प्रभावी एवं व्यवस्थित ढंग से संचालित कराने के लिए संप्रेषण नाट्य मंच के सचिव को पत्र जारी कर निर्धारित शर्तों के अनुरूप आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।

इन क्षेत्रों में होंगी प्रस्तुतियां

अभियान के तहत 23 सितंबर को नगर निगम क्षेत्र एवं कटनी ग्रामीण, 27 एवं 28 सितंबर को बड़वारा और ढीमरखेड़ा, 29 सितंबर को मुड़वारा, 30 सितंबर एवं 1 अक्टूबर को बहोरीबंद और रीठी तथा 2 एवं 3 अक्टूबर को विजयराघवगढ़ क्षेत्र के चिन्हित स्थानों पर नुक्कड़ नाटकों का आयोजन प्रस्तावित है।

इन प्रस्तुतियों के माध्यम से सेवा, समर्पण, जनकल्याण और सामाजिक सहभागिता से जुड़े संदेशों को रोचक एवं प्रभावशाली तरीके से आमजन तक पहुंचाया जाएगा।

नुक्कड़ नाटक से बढ़ेगी जनभागीदारी

नुक्कड़ नाटक जनसंवाद का ऐसा माध्यम है, जिसमें सामाजिक संदेशों को सहज, सरल और मनोरंजक तरीके से लोगों तक पहुंचाया जा सकता है। “सेवा से संकल्प अभियान” में इन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए नागरिकों को जागरूक करने के साथ उन्हें अभियान की गतिविधियों से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है।

सीईओ जिला पंचायत सुश्री कौर के निर्देशानुसार संबंधित क्षेत्रों में आयोजन स्थलों, प्रस्तुतियों और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने की कार्रवाई की रही है।

Related Articles

Back to top button