मध्यप्रदेश
उमरियापान में निकाली गई 2 भव्य चुनरी यात्राएं, पहली बड़ी माई, तो दूसरी मां महाकाली को की गई अर्पित, मां जयकारों से गूंजा नगर
जनलोक टाईम्स से सोनू त्रिपाठी की रिपोर्ट

उमरियापान- नवरात्र पर्व के पावन अवसर पर उमरियापान में भक्ति, आस्था और श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिला। परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी दो भव्य चुनरी यात्राएं निकाली गईं। मां के जयकारों के बीच निकलीं इन यात्राओं में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। एक यात्रा में 211 मीटर लंबी लाल चुनरी मां बड़ी माई को, जबकि दूसरी यात्रा में 211 मीटर लंबी काली चुनरी मां महाकाली के चरणों में अर्पित की गई।

मां बड़ी माई के दरबार पहुंची लाल चुनरी यात्रा
पहली भव्य चुनरी यात्रा मचखंडा मोहल्ला स्थित माई के दरबार से प्रारंभ हुई। यात्रा कटरा बाजार, न्यू बस स्टैंड और झंडा चौक से होते हुए प्राचीन बड़ी माई मंदिर पहुंची। यहां विधि-विधान और पूजा-अर्चना के साथ 211 मीटर लंबी लाल चुनरी मां बड़ी माई को अर्पित की गई। इस दौरान श्रद्धालु मां के जयकारे लगाते हुए भक्ति में लीन नजर आए।





