Blogमध्यप्रदेश

NL-30 पर ट्रक खराब होने से लगा वाहनों का लंबा जाम, एंबुलेंस भी फंसी, गोसलपुर के पास अव्यवस्थित यातायात से राहगीर हलाकान, बाइक चालकों को निकलने तक की नहीं मिली जगह

जनलोक टाईम्स से रामेश्वर प्रसाद त्रिपाठी की रिपोर्ट

जबलपुर- राष्ट्रीय राजमार्ग NL-30 पर गोसलपुर के पास एक ट्रक खराब हो जाने से सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। देखते ही देखते जाम की स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि दोनों ओर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई। जाम में एंबुलेंस तक फंस गई, वहीं बाइक चालकों को भी निकलने के लिए रास्ता नहीं मिल सका।

सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लगने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सबसे चिंताजनक स्थिति उस समय बनी, जब मरीज को लेकर जा रही एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। ऐसे में मरीज को समय पर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाने में देरी की आशंका बनी रही।

जाम के चलते छोटे-बड़े वाहन घंटों रेंगते नजर आए। दोपहिया वाहन चालक भी वाहनों के बीच से निकलने के लिए परेशान होते रहे। अव्यवस्थित यातायात और सड़क पर खराब खड़े ट्रक के कारण आम नागरिकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

Related Articles

Back to top button